ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

तस्करों ने BSF जवान को मारी गोली, भारत- बांग्लादेश सीमा पर वारदात को दिया अंजाम

KISHANGANJ: बिहार में अपराधियों और तस्करों का हौसला काफी बुलंद है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से अपराधियों का काला कारनामा निकल कर सामने आता रह

तस्करों ने BSF जवान को मारी गोली, भारत- बांग्लादेश सीमा पर वारदात को दिया अंजाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KISHANGANJ: बिहार में अपराधियों और तस्करों का हौसला काफी बुलंद है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से अपराधियों का काला कारनामा निकल कर सामने आता रहता है। इस बीच अब एक ताजा मामला सीमांचल इलाके के किशनगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां, भारत-बांग्लादेश सीमा पर टिन गांव के पास एक बांग्लादेशी तस्कर द्वारा बीएसएफ जवान को गोली मार दी गई है। हालांकि, पुलिस टीम ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। 


इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि घायल जवान मुकेश चंद्र शर्मा के पेट में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए बंगाल के इस्लामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, किशनगंज सेक्टर के अंतर्गत 152 बटालियन बीएसएफ की टीम भारत-बांग्लादेश सीमा पर टिनगांव बीओपी के पास गश्त लगा रही थी तभी कुछ लोग कुछ सामान लेकर सीमावर्ती गांव ग्वालिन से बांग्लादेश सीमा की ओर जा रहे है। तभी बीएसएफ ने उन्हें रोका और  बीएसएफ के रोकते ही तीन लोग फेंसिड्रिल कफ सिरप छोड़ कर मक्का के खेत में भागने लगें जिसके बाद बीएसएफ जवान ने इनको गिरफ्तार किया है। इसी दौरान इन लोगों ने एक जवान को गोली मार दी। 


वहीं, इस मामले में बीएसएफ की टीम ने प्रतिबंधित फेंसिड्रिल कफ सिरप की तस्करी कर रहे एक बंगलादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ ने पकड़े गए आरोपी के पास से 326 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप, एक देसी पिस्टल, दो मोबाइल, दो सिम कार्ड, 50 बांग्लादेश टका व 200 रुपये भारतीय नोट बरामद किया। 


इधर, बीएसएफ ने जिस युवक को गिरफ्तार किया है उसकी पहचान ठाकुरगांव हरिपुर बंगलादेश निवासी मोहम्मद सुमन के रूप में हुई है। वही पकड़े गए आरोपी ने बीएसएफ जवान मुकेश चंद्र शर्मा के पेट में गोली मार दी।  जवाब में बीएसएफ के जवानों ने भी हवाई फायरिंग की। अन्य आरोपी मक्के के खेत का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्ति ने बीएसएफ को पूछताछ में बताया कि फेंसिड्रिल कफ सिरफ की बंग्लादेश में डिमांड के कारण प्रतिबंधित दवा को लेने अवैध रूप से भारत आये थे, और फेंसिड्रिल लेकर वापस बांग्लादेश जा रहे थे। बीएसएफ पकड़े गए आरोपी व्यक्ति मोहम्मद सुमन को बरामद सामान के साथ गवालपोखर थाने की पुलिस को सौंपेगी।