ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राजद विधायक के बेटे पर एफआईआर, ठेकेदार से मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप

KISHANGANJ: किशनगंज के कोचाधामन से राजद विधायक इजहार अस्फी के बेटे गुड्डू अस्फी के खिलाफ कोचाधामन थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। गुड्डू पर नौशाद आलम नामक ठेकेदार ने केस दर्

राजद विधायक के बेटे पर एफआईआर, ठेकेदार से मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ: किशनगंज के कोचाधामन से राजद विधायक इजहार अस्फी के बेटे गुड्डू अस्फी के खिलाफ कोचाधामन थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। गुड्डू पर नौशाद आलम नामक ठेकेदार ने केस दर्ज कराया है। नौशाद ने गुड्डू पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो अब वायरल हो रहा है। पीड़ित ठेकेदार नौशाद आलम ने गुड्डू पर 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है। कोचाधामन थाने में विधायक के बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 


ठेकेदार नौशाद का कहना है कि बरबट्टा बाजार में नाला का निर्माण वे करा रहे थे तभी गुड्डू अचानक पहुंचा और बिना मतलब के पिटाई करने लगा। इस दौरान उसने गले में पहले सोने का चेन तक छीन लिया। यही नहीं हमारे मजदूरों को भी पीट डाला। इस दौरान उसने पांच लाख रुपया रंगदारी भी मांगा। राजद विधायक के बेटे की इस करतूत के सामने आने के बाद बीजेपी हमलावर है। 


बीजेपी के जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने इस घटना की निंदा की। इस घटना को जंगल राज पार्ट टू बताया। उनका कहना है कि राजद विधायक और उनके बेटे खुलेआम रंगदारी मांग रहे हैं। रंगदारी नहीं देने पर लोगों की पिटाई की जा रही है। ताजा मामला ठेकेदार नौशाद से जुड़ा है जो विधायक के बेटे पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि राजद विधायक इजहार अस्फी के बेटे गुड्डू अस्फी ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। 

टैग्स