ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

देवर ने भाभी को कट्टा दिखाकर कर दिया ये कांड, पहुंच गया हवालात

KISHANGANJ : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबोगरीब मामलों से सुर्ख़ियों में बना रहता है। इस बीच अब एक मामला देवर और भाभी से जुड़ा हुआ है। जहां देवर को अपनी सगी भाभी के सामने ख़ुशी वक्त करन

देवर ने भाभी को कट्टा दिखाकर कर दिया ये कांड, पहुंच गया हवालात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KISHANGANJ : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबोगरीब मामलों से सुर्ख़ियों में बना रहता है। इस बीच अब एक मामला देवर और भाभी से जुड़ा हुआ है। जहां देवर को अपनी सगी भाभी के सामने ख़ुशी वक्त करना काफी महंगा पड़ गया। पुलिस टीम ने देवर को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। 


दरअसल, किशनगंज में कोचाधामन पुलिस ने  रहमतपाड़ा से अपनी भाभी को गोली मारने वाले देवर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित सकलेन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि, उसने अपनी भाभी पर जान बूझकर या फिर हत्या के मंशे से गोली नहीं चलाई बल्कि वह  बंदूक अपने शौक के लिए बंगाल से खरीदकर लाया था। इसी बंदूक को दिखाने भाभी के पास पंहुचा था तभी अचानक से गोली चल गई और महिला को जा लगी। जिससे भाभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


इसके आगे युवक ने बताया कि, वह  वह हर रोज भाभी से मिलने उनके घर जाता था। इस दिन भी वह बस अपनी ख़ुशी को बयां करने भाभी के पास पंहुचा था।  तभी बंदूक दिखाने के दौरान अचानक फायरिंग हो गई, जिससे भाभी को गोली लग गई। भाभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक ने यह भी नहीं बताया कि,बंदूक बंगाल के किस जगह से खरीदा गया था, इसका खुलासा आरोपित युवक ने नहीं किया है। बंदूक रखने का सही कारण भी अब तक पता नहीं चल पाया है। आरोपित का बस यही कहना है उसने शौक से बंदूक खरीदा था।


इधर, इस घटना के बाद पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी दौरान कोचाधामन पुलिस ने सूचना के आधार पर शुक्रवार को रहमतपाड़ा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी डा. इनामुल हक मेगनू ने बताया कि बीते 16 मार्च को कोचाधामन के रहमत पारा में देवर ने अपने ममेरी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।