ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लापरवाही बरतने वाले 5 आईओ का होगा डिमोशन, दारोगा और ASI से बन जायेंगे सिपाही

KISHANGANJ : केस की जांच में लापरवाही बरतने वाले टाउन थाना के 5 आईओ पुलिस कप्तान के रडार पर हैं. किशनगंज के एसपी कुमार आशीष ने 5 ऐसे अनुसंधानकों की सूची तैयार की है. जिस

लापरवाही बरतने वाले 5 आईओ का होगा डिमोशन, दारोगा और ASI से बन जायेंगे सिपाही
First Bihar
2 मिनट

KISHANGANJ :  केस की जांच में लापरवाही बरतने वाले टाउन थाना के 5 आईओ पुलिस कप्तान के रडार पर हैं. किशनगंज के एसपी कुमार आशीष ने 5 ऐसे अनुसंधानकों की सूची तैयार की है. जिसपर इसी सप्ताह में कार्रवाई करते हुए उनका डिमोशन भी किया जाएगा. उसी थाने में ये दारोगा या जमादार सिपाही या कनीय पदाधिकारी बना दिए जाएंगे. 


किशनगंज के एसपी कुमार आशीष ने कहा कि प्रत्येक थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं को हर महीने कम से कम तीन कांडों का निष्पादन करना आवश्यक है. अगर ऐसा नहीं हुआ और समय सीमा के अंदर जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल नहीं की गई तो संबंधित आईओ पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के बाद एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश जारी किया है. 


एसपी ने कहा कि मुख्यालय डीएसपी अजय कुमार झा के नेतृत्व में एक विशेष सेल का गठन किया गया है, जो ऐसी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करेंगे. ये सूचना आम पब्लिक के लिए विभिन्न समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की जा चुकी है. जनता का रेस्पॉन्स बहुत अच्छा आया है. ध्यान रहे की कभी भी, कहीं भी, किसी का फोटो, वीडियो, ऑडियो बन सकता है. ऐसे मामले में निर्दोष साबित होने तक संबंधित को दोषी ही माना जाएगा. जेल भी जाना पड़ेगा और नौकरी भी जाएगी. 

टैग्स