ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

किशनगंज में विधायक तौसीफ आलम का कंगना रनौत पर विवादित बयान, राजनीतिक सरगर्मी तेज

किशनगंज के बहादुरगंज से AIMIM विधायक तौसीफ आलम ने सांसद कंगना रनौत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विवादित टिप्पणी की। उनके बयान के बाद बिहार की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।

बिहार न्यूज
कंगना के बयान पर भड़के बिहार के विधायक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KISHANGANJ: बिहार के किशनगंज जिले की बहादुरगंज विधानसभा सीट से AIMIM विधायक तौसीफ आलम ने सांसद कंगना रनौत के एक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विवादित टिप्पणी की है। उनके बयान के बाद जिले सहित प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।


मीडिया से बातचीत में विधायक तौसीफ आलम ने कंगना रनौत के अतीत का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनकी तरह अपनी जुबान खराब नहीं करना चाहते, लेकिन उनका इतिहास सबके सामने है। उन्होंने कहा कि कंगना पहले फिल्मों में अभिनय करती थीं और उन्हें अपने सार्वजनिक जीवन तथा वर्तमान पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने कंगना रनौत के लिए आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया, जिस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।


विधायक ने लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल के अधिकार का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी नागरिक को अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंगना रनौत प्रदर्शन करने वालों पर सवाल उठाती हैं, जबकि लोकतंत्र में असहमति जताना और अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है।


तौसीफ आलम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कंगना रनौत को टिकट देकर सांसद बनाया है, इसलिए उन्हें अपने पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले जनप्रतिनिधियों को संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए और ऐसे बयान देने से बचना चाहिए, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो।


विधायक के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों के बीच इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, इस मामले में कंगना रनौत की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बयान को लेकर आने वाले दिनों में सियासी बयानबाजी और तेज हो सकती है।

टैग्स