ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार से बड़ी खबर : सिलेंडर ब्लास्ट होने से चार लोगों की मौत : मृतकों में महिला और उसके तीन बच्चे शामिल : खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा

KISHANGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है। जहां सिलेन्डर ब्लास्ट की घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। खा

बिहार से बड़ी खबर : सिलेंडर ब्लास्ट होने से चार लोगों की मौत : मृतकों में महिला और उसके तीन बच्चे शामिल : खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KISHANGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है। जहां सिलेन्डर ब्लास्ट की घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। खाना बनाने के दौरान यह हादसा हुआ है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना किशनगंज सदर थानाक्षेत्र के पौआखाली गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, पौआखाली गांव निवासी मो. अंसार की पत्नी साहिबा मंगलवार की देर शाम घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान रेगुलेटर के पास से गैस लीक होने लगा और जबतक उसे ठीक किया जाता, सिलेन्डर में आग लग गई। इस घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। लोग आग को बुझाने की कोशिश कर ही रहे थे कि सिलेन्डर ब्लास्ट हो गया।


इस घटना में एक ही परिवार के कई लोग झुलस गए। सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुधवार को साहिबा और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई।


मृतकों में 30 वर्षीय साहिबा, 8 साल की अनीसा, चार साल की आरुषि और पांच वर्षीय अनीश शामिल है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।