ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार : ऑफिस के बाद अब रमजान पर स्कूल का भी बदला टाइम, इतने बजे से चलेगी क्लास

KISHANGANJ : कुछ दिनों पहले ही बिहार सरकार के तरफ से सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को एक बड़ा तोहफा दिया गया था। इसके बाद अब राज्य के सरका

बिहार : ऑफिस के बाद अब रमजान पर स्कूल का भी बदला टाइम, इतने बजे से चलेगी क्लास
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KISHANGANJ : कुछ दिनों पहले ही बिहार सरकार के तरफ से सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को एक बड़ा तोहफा दिया गया था। इसके बाद अब राज्य के सरकारी स्कूलों में भी रमजान माह को लेकर क्लास टाइम में बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल की क्लास सुबह 8 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक संचालित की जाएगी।  इसको लेकर लेटर भी जारी कर दिया गया है। 


दरअसल, आज से रमजान का पाक महिना शुरू हो गया है।  मुस्लिम समुदाय रमजान के महीने को परम पवित्र मानता है। इस पवित्र महीने की शुरुआत चांद देखने के बाद से होती है। रमजान का महीना कभी 28 दिन का तो कभी 29 दिन का होता है। रमजान के प्रारंभ होते ही मुस्लिम लोग रोजा रखना शुरू कर देते हैं। इसके साथ ही उन्हें शाम में अपना रोजा तय समय पर खोलना होता है। इस लिहाजा मुस्लिम कर्मियों को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।  हालांकि, फिलहाल यह आदेश महज एक जिले के लिये जारी किया गया है।  वह जिला किशनगंज है। 


मालूम हो कि, बिहार का किशनगंज इलाका मुस्लिम बहुल इलाका है और ऐसे में जब आज से इस समुदाय से आने वाले लोगों का पर्व शुरू हो रहा है तो इसी को ध्यान में रखते हुए इस जिले के सभी सरकारी प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूलों के क्लास टाइमइंग में बड़ा बदलाव किया गया है। यह बदलाव प्राइवेट स्कूलों में भी किया गया है।  इस बदलाव के बाद अब इन इलाकों में क्लास सुबह 8 बजे से शुरू होगी और दोपहर 3 बजे खत्म हो जाएगी। 


इसको लेकर डीईओ सुभाष कुमार गुप्ता ने बताया कि डीएम श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर रमजान माह को देखते हुए विद्यालय की कक्षाएं प्रात: 8 बजे से 3 बजे तक संचालित की जाएंगी। 24 मार्च से रमजान समाप्ति की तिथि तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।


आपको बताते चलें कि,  रमजान में हर मुसलमान के लिए रोजा रखना अनिवार्य माना गया है। रोजा की शुरुआत सुबह सहरी के साथ होती है और फिर शाम में इफ्तार करके रोजा खोला जाता है। माना जाता है कि रमजान की शुरुआत चांद दिखने के अगले दिन से होता है। ऐसा माना जा रहा है कि यदि मक्का में आज चांद नजर आता है तो कल से आरंभ हो सकता है।