ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

कई थानेदारों का तबादला, SP ने 43 दारोगा और ASI का भी किया ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

KISHANGANJ : बिहार में पंचायत चुनाव से ठीक पहले प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों के तबादले का दौर जारी है. निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिले के

कई थानेदारों का तबादला, SP ने 43 दारोगा और ASI का भी किया ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट
First Bihar
2 मिनट

KISHANGANJ : बिहार में पंचायत चुनाव से ठीक पहले प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों के तबादले का दौर जारी है. निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिले के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बदलाव किया जा रहा है. इसी कड़ी में किशनगंज के एसपी कुमार आशीष ने भी कई थानेदारों का तबादला कर दिया है. 


बुधवार को किशनगंज जिले के एसपी कुमार आशीष ने कई थानाध्यक्षों समेत 43 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया. पुलिस अधीक्षक ने दो साल सेवा पूर्ण होने और बेहतर विधि व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्टर, दारोगा और जमादारों का तबादला किया है. एसपी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक थानाध्यक्ष आरिज एहकाम को दिघलबैंक से पहाड़कट्टा, टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव दिघलबैंक के नये थानाध्यक्ष बनाए गए हैं. 


नीरज कुमार को गलगलिया और तरुण कुमार तरुणेश को टेढ़ागाछ का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार पासवान को ठाकुरगंज सर्किल का नया पुलिस निरीक्षक और इंस्पेक्टर दुर्गेश राम को किशगंज जिला मुख्यालय में तबादला किया गया है.


कई थानेदारों का तबादला, SP ने 43 दारोगा और ASI का भी किया ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट


कई थानेदारों का तबादला, SP ने 43 दारोगा और ASI का भी किया ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shabnam Khan

FirstBihar संवाददाता