ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

JDU विधायक को ग्रामीणों ने बंधक बनाया, तीन घंटे बाद पुलिस ने छुड़ाया

KISHANGANJ : सीएम ग्राम सड़क योजना का जायजा लेने निकले जेडीयू विधायक को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. जिला किशनगंज के ठाकुरगंज से जेडीयू विधायक के नौशाद आलम को गांव वालों ने 3 घ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KISHANGANJ : सीएम ग्राम सड़क योजना का जायजा लेने निकले जेडीयू विधायक को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. जिला किशनगंज के ठाकुरगंज से जेडीयू विधायक के नौशाद आलम को गांव वालों ने 3 घंटे तक बंधक बनाए रखा. दरअसल विधायक नौशाद आलम अपने विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क का जायजा लेने निकले थे. लेकिन अचानक स्थानीय लोगों से उनकी बहस शुरू हो गई. विधायक के साथ मौजूद जदयू कार्यकर्ताओं और गांव वालों के बीच झड़प हुई जिसके बाद ग्रामीणों ने विधायक जी को बंधक बना लिया. 

विधायक नौशाद आलम को गांव वालों ने 3 घंटे तक बंधक बनाए रखा. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीओ शाहनवाज अहमद नियाजी और एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी मौके पर पहुंचे और काफी समझा-बुझाकर गांव वालों को शांत कराया. बाद में विधायक नौशाद आलम को किसी तरह वहां से निकाला जा सका. इस मामले में एसपी कुमार आशीष का कहना है कि विधायक के साथ बदसलूकी करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और कानून को हाथ में लेने वाले बख्शे नहीं जाएंगे.

ठाकुरगंज से जेडीयू के विधायक के नौशाद आलम विधानसभा में पार्टी के सचेतक की है. वह तलवार बंधा से बालू बाड़ी जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का जायजा लेने निकले थे. तभी गांव के अब्दुल मजीद और अन्य लोग उनका विरोध करने लगे विधायक के साथ मौजूद उनके सहयोगी तौकीर आलम के साथ उनकी झड़प हो गई और मामले ने तूल पकड़ लिया. 

टैग्स