ब्रेकिंग
Bihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टीपहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्राइवेट फोटो-वीडियो का खेल... कटिहार में साइबर पुलिस ने एक को दबोचाजमीन विवाद में सरपंच की दबंगई... परिवार को घर में कैद कर पीटा, ऐन वक्त पर पहुंची डायल-112 ने बचाया16 साल तक जेल में सड़ता रहा शख्स, आखिर में निकला बेगुनाह... पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकारघरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़: चाकूबाजी में 35 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायलBihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टीपहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्राइवेट फोटो-वीडियो का खेल... कटिहार में साइबर पुलिस ने एक को दबोचाजमीन विवाद में सरपंच की दबंगई... परिवार को घर में कैद कर पीटा, ऐन वक्त पर पहुंची डायल-112 ने बचाया16 साल तक जेल में सड़ता रहा शख्स, आखिर में निकला बेगुनाह... पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकारघरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़: चाकूबाजी में 35 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायल

Kishanganj raid : किशनगंज में केंद्रीय एजेंसी की बड़ी रेड, दफ्तरी ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप

Kishanganj raid : किशनगंज जिले में एक बड़े प्रतिष्ठान व उद्द्योगपति दफ्तरी ग्रुप के कई प्रतिष्ठान और घर पर सेन्ट्रल एजेंसी की रेड हुई है। यह एक्शन शहर के नेमचंद रोड व भगत टोली मे चल रही है।

Kishanganj raid
Kishanganj raid
© REPORTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Kishanganj raid : बिहार के किशनगंज से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सुबह-सुबह केंद्रीय एजेंसी ने छापेमारी की है। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर रेड किस वजह से की गई है।


जानकारी के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी ने जिले के बड़े कारोबारी घराने दफ्तरी ग्रुप के कई प्रतिष्ठानों और आवासों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई शहर के नेमचंद रोड और भगत टोली इलाके में चल रही है।


फिलहाल छापेमारी के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, केंद्रीय एजेंसी की ओर से भी अब तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया गया है।


इस बीच दफ्तरी ग्रुप के ठिकानों पर सुरक्षा के मद्देनज़र भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस अचानक हुई रेड से इलाके के अन्य कारोबारियों में भी हड़कंप का माहौल है।