ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्राइवेट फोटो-वीडियो का खेल... कटिहार में साइबर पुलिस ने एक को दबोचा

Bihar Crime News: कटिहार में आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और दो अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी...

पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्राइवेट फोटो-वीडियो का खेल... कटिहार में साइबर पुलिस ने एक को दबोचा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: कटिहार में आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने, दबाव बनाने और धमकी देने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. मामले में दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाले मो. सगीर समेत तीन लोगों के खिलाफ साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी.


पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले मो. सगीर ने सोशल मीडिया के माध्यम से उससे दोस्ती की थी. बातचीत के दौरान उसने कथित तौर पर आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हासिल कर लिए. पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2023-24 के दौरान फोन पर बातचीत के क्रम में उस पर निजी तस्वीरें और वीडियो बनाने के लिए दबाव बनाया गया.   


आरोप है कि बाद में मो. सगीर ने अपने दो दोस्तों मो. मुजाहिद और मो. मुस्फिक के साथ भी तस्वीरें और वीडियो साझा किए. पीड़िता के अनुसार, दोनों आरोपितों ने भी फोन कर उस पर दबाव बनाया. जब उसने उनकी बात मानने से इनकार किया तो 20 अगस्त 2026 को उसकी आपत्तिजनक तस्वीर वाट्सएप के माध्यम से वायरल कर दी गई.


पीड़िता ने आरोपितों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है. शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और हसनगंज थाना क्षेत्र से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, दो अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.


साइबर थाना पुलिस पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी अन्य व्यक्ति की तस्वीर या वीडियो का गलत तरीके से इस्तेमाल कर उसे वायरल करने की शिकायत मिलने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि इस तरह की सामग्री का दुरुपयोग किया जा सकता है और शिकायत मिलने पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


पुलिस मामले में गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर रही है. साथ ही आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.