ब्रेकिंग
बिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफा‘राहुल मियां, आपको देश जान चुका है…’ नितिन नवीन के बाद रोहित सिंह का तीखा हमलातेजस्वी के ‘SDRF नाव में कट’ वाले आरोप पर BJP का करारा पलटवार, कहा- भ्रामक और निराधार है दावाBihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टीपहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्राइवेट फोटो-वीडियो का खेल... कटिहार में साइबर पुलिस ने एक को दबोचाबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफा‘राहुल मियां, आपको देश जान चुका है…’ नितिन नवीन के बाद रोहित सिंह का तीखा हमलातेजस्वी के ‘SDRF नाव में कट’ वाले आरोप पर BJP का करारा पलटवार, कहा- भ्रामक और निराधार है दावाBihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टीपहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्राइवेट फोटो-वीडियो का खेल... कटिहार में साइबर पुलिस ने एक को दबोचा

Bihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टी

पटना के जल भवन में शुक्रवार को अचानक SUV की टीम पहुंचने से हड़कंप मच गया। लघु जल संसाधन विभाग के कार्यालय में छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। टीम किस मामले में पहुंची और क्या जांच हो रही है, इसे लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।

Bihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी,  हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Raid News : पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी पटना स्थित जल भवन में छापेमारी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि लघु जल संसाधन विभाग के कार्यालय में एसयूवी की टीम ने छापेमारी की है। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हलचल तेज हो गई है।


जानकारी के अनुसार, स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU)की टीम ने राजेंद्र कुमार (अधीक्षण अभियंता ) के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के दर्ज मामले में आज छापेमारी की है। अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार अपने विभाग लघु जल संसाधन विभाग में अनुश्रवण के अतिरिक्त प्रभार में है ।बताया जा रहा है कि राजेंद्र कुमार पर  तीन करोड़ रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। इनकी पोस्टिंग वर्तमान में लधु जल संसाधन विभाग के छपरा अंचल में अधीक्षण अभियंता के तौर पर है।


इसी मामले की जांच के सिलसिले में SVU की टीम ने उनके ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की है। राजेंद्र कुमार ने  मुंबई के पनवेल इलाके में करीब 75 डिसमिल जमीन खरीदी है, जिसकी वर्तमान कीमत करीब 1.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है। SVU की टीम पटना स्थित जल भवन के अलावा बिहार के 5 ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है। टीम द्वारा संबंधित दस्तावेजों, संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।