ब्रेकिंग
जमीन विवाद में सरपंच की दबंगई... परिवार को घर में कैद कर पीटा, ऐन वक्त पर पहुंची डायल-112 ने बचाया16 साल तक जेल में सड़ता रहा शख्स, आखिर में निकला बेगुनाह... पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकारघरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़: चाकूबाजी में 35 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायलबिहार की राजनीति में आगे क्या होगा ? इन चर्चाओं के बीच CM सम्राट ने BJP कोटे के सभी मंत्रियों को बुलाया, वजह क्या है...Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटजमीन विवाद में सरपंच की दबंगई... परिवार को घर में कैद कर पीटा, ऐन वक्त पर पहुंची डायल-112 ने बचाया16 साल तक जेल में सड़ता रहा शख्स, आखिर में निकला बेगुनाह... पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकारघरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़: चाकूबाजी में 35 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायलबिहार की राजनीति में आगे क्या होगा ? इन चर्चाओं के बीच CM सम्राट ने BJP कोटे के सभी मंत्रियों को बुलाया, वजह क्या है...Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेट

घरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़: चाकूबाजी में 35 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायल

Bihar Crime News: सहरसा के नवहट्टा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और चाकूबाजी की इस घटना में 35 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले...

घरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़: चाकूबाजी में 35 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट और चाकूबाजी में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं. मृतक की पहचान नया नगर, बालु टोला वार्ड नंबर-9 निवासी राजिंद्र महतो के पुत्र नितिश कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.


बताया जा रहा है कि नितिश कुमार गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. परिजनों के अनुसार, नितिश और मिथुन काम खत्म करने के बाद घर लौटे थे. इसी दौरान घर में किसी बात को लेकर घरेलू विवाद शुरू हो गया. दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी.


परिजनों का कहना है कि नितिश कुमार विवाद को शांत कराने और परिवार के लोगों को समझाने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान आरोप है कि मिथुन के परिवार के करीब छह लोगों ने नितिश और अन्य लोगों पर चाकू, कचिया और दबिया से हमला कर दिया.


हमले में नितिश कुमार के छाती, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नवहट्टा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर स्थिति के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.


घटना में तीन अन्य लोग भी घायल

चाकूबाजी की इस घटना में लिलम देवी, शंकर महतो और चंपा देवी भी घायल हुए हैं. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. घायलों का इलाज जारी है.


घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि विवाद की सूचना के बावजूद अगर नवहट्टा थाना पुलिस समय रहते मौके पर पहुंच जाती तो नितिश कुमार की जान बचाई जा सकती थी. परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.


पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस की ओर से घटना के कारणों और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विवाद किस वजह से शुरू हुआ और घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ था.


पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
सहरसा से रितेश की रिपोर्ट