ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बेतिया में दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर कारोबारी का अपहरण, जबरन कराया जमीन की रजिस्ट्री, मंत्री रेणु देवी के भाई पर गंभीर आरोप

बिहार में भू-माफियाओं का मनोबल सातवें आसमान पर है। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद जमीन का विवाद थमने का नहीं ले रहा है। बेतिया में अपहरण के बाद कारोबारी से उसकी जमीन की रजिस्ट्री जबरन करा ली गयी। उसके बाद उसे रिहा किया गया।

BIHAR POLICE
जमीन के लिए अपहरण
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

bettiah crime news: सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई जमीनों पर भू-माफिया  की नजर है। इसी क्रम में बिहार के बेतिया में भू-माफिया ने एक कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया फिर जबरन जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद छोड़ दिया। यह चौंकाने वाला मामला बेतिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महनागनी निवासी शिवपूजन महतो से जुड़ा हुआ है। 


राष्ट्रीय जनताा दल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि बिहार सरकार में मंत्री रेणु देवी के भाई जिन पर संगीन धाराओं में दर्जनों केस दर्ज है। उन्होंने कल बेतिया में एक व्यापारी का अपहरण कर, मारपीट कर उसे अपने होटल में ले जाकर पिस्तौल की नोक पर उनकी जमीन हड़पने के लिए जबरन साइन कराए। ये आदतन अपराधी है और उसे सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। जमीन हड़पना, अपहरण करना, हत्या करना, रंगदारी माँगना इन भाजपाईयों का पेशा है। जो गुंडा है अपराधी है वही बीजेपी का नेता है!


जमीन के लिए शिवपूजन महतो का अपहरण कर लिया गया इसका फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में देखा जा सकता है कि हाफ स्वेटर पहने एक युवक हाथ में पिस्टल लिए शिवपूजन को घसीटते हुए काली कार में ले जाता है। अपहरणकर्ताओं ने शिवपूजन को एक होटल में रखा और जबरन उनकी जमीन की रजिस्ट्री करवाने के बाद छोड़ दिया।


इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मुफ्फसील थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेतिया में भूमाफिया राजनीतिक संरक्षण में खुलेआम अपनी गतिविधियां चलाते हैं। कभी लोगों के घरों को तोड़ा जाता है तो कभी जबरन जमीन हड़पी जाती है।


हालांकि, इस बार लोगों को पुलिस प्रशासन से उम्मीदें हैं। चम्पारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय, एसपी शौर्य सुमन और एसडीपीओ विवेक दीप जैसे सख्त अधिकारियों की नियुक्ति से आम लोगों को उम्मीद है कि भूमाफियाओं पर कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। 




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें