ब्रेकिंग
NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटसNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटस

खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत, गांव में मातम

ROHTAS: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास जिले से आ रही है। जहां ठनका गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गयी। घटना चेनारी थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव की है जहां इस घटना से परिजनों के बीच को

खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत, गांव में मातम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास जिले से आ रही है। जहां ठनका गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गयी। घटना चेनारी थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव की है जहां इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


घटना के बारे में बताया जाता है कि रामगढ़ गांव में निरंकार राम की पुत्री सुमित्रा देवी और सुरेंद्र राम की पत्नी सोनी कुमारी खेत में काम कर रही थीं। उस वक्त तेज आंधी-बारिश हो रही थी तभी अचानक आसमान से ठनका दोनों महिलाओं पर गिर पड़ा। 


इस घटना में दोनों बुरी तरह झुलस गयी। जब तक लोग अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जबकि 4 लोग भी घायल हो गये है। दोनों मृतका रिश्ते में सास-बहू लगती है। एक साथ दोनों की मौत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


वहीं वज्रवात की दूसरी घटना औरंगाबाद में हुई है। जहां बारुण स्थित फतेहपुर में खेत में काम करने के दौरान वज्रपात गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक बारुण थाना क्षेत्र के बरडीह पंचायत के फतेहपुर गांव के मुखलाली पासवान के 24 वर्षीय पुत्र सियाराम पासवान था। मिली जानकारी के अनुसार धान की रोपनी के बाद खेत मे धान सुहाई का कार्य चल रहा था और अचानक तड़क मलक के साथ तेज बारिश हुई। 


तेज बारिश होते ही अचानक खेत के बगल में ठनका गिरा और युवक उसी के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजन युवक को सदर अस्पताल औरंगाबाद लेकर आये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का हाल बेहाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 

खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत, गांव में मातम

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता