ब्रेकिंग
हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

बिहार : खेल-खेल में डूब गए 5 बच्चे, 4 की मौत, एक ने बचाई अपनी जान

SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है जहां नदी में नहाने गए 5 बच्चे डूब गए. काफी मशक्कत के बाद किसी तरह एक बच्चे को बचा लिया गया लेकिन बाकी चा

बिहार : खेल-खेल में डूब गए 5 बच्चे, 4 की मौत, एक ने बचाई अपनी जान
First Bihar
3 मिनट

SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है जहां नदी में नहाने गए 5 बच्चे डूब गए. काफी मशक्कत के बाद किसी तरह एक बच्चे को बचा लिया गया लेकिन बाकी चार की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पांचों बच्चे दोस्त थे. खेलते-खेलते वे नदी में नहाने चले गए जहां गहराई में चले जाने से डूब गए. एक ने तैरकर अपनी जान बचाई और दौड़कर इस बात की सूचना परिजनों को दी.


घटना बेलसंड थाना क्षेत्र में बागमती नदी के चैनपुर घाट की है. जानकारी के अनुसार, नहाने गए 4 किशोरों की डूबने से मौत हो गई. घटनास्थल से एक किशोर का शव बरामद हुआ है. पांचों दोस्त नदी में स्नान करने गए थे. एक ने तैरकर अपनी जान बचाई और दौड़कर इस बात की सूचना परिजनों को दी. आनन-फानन में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. 


स्थानीय गोताखोरों ने 1 किशोर का शव बरामद कर लिया है, लेकिन 3 की तलाश जारी है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही BDO कुणाल कुमार और CO रंधीर कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. घटनास्थल पर स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंची और शव की तलाश में जुट गई है. SDRF की टीम को भी सूचना दी गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, परराही गांव के उस्मान खां के पुत्र सरफराज (13 वर्ष), इरशाद खां के पुत्र साहिल (15 वर्ष) सनबर खां के पुत्र आजीद (12 वर्ष), फिरोज खां का पुत्र महताव (12 वर्ष) और जुनैद अंसारी के पुत्र रेहान अंसारी बागमती नदी के चैनपुर घाट में नहाने गए थे.


स्नान के दौरान पांचों बच्चे खेल-खेल में नदी की मुख्य धारा में चले गए। साथियों को नदी में डूबता देख सरफराज जान बचाकर घर भाग कर आया और उसने साथियों के नदी में डूबने की जानकारी दी. जानकारी के बाद लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी. स्थानीय गोताखोर बच्चों की तलाश में नदी में कूद पड़े. इन गोताखोरों के प्रयास से रेहान अंसारी का शव बरामद किया गया.