ब्रेकिंग
बड़ी खबर: सुरक्षा में कटौती से नाराज लालू परिवार, राबड़ी देवी ने सरकार को लौटाई सुरक्षाBihar MLC Election 2026 : मंत्री हैं लेकिन MLC टिकट नहीं! दीपक प्रकाश को लेकर बिहार में बड़ा सस्पेंस, जानिए अब कैसे मिलेगा मौका Bihar weather: बिहार मौसम अपडेट: 6 जून को कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कुछ इलाकों में जारी रहेगी भीषण गर्मी21 जून को सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, NEET परीक्षार्थियों के लिए बिहार सरकार का बड़ा फैसलाकिसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं खान सर, कोचिंग के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात; पटना पुलिस ने की बड़ी तैयारीबड़ी खबर: सुरक्षा में कटौती से नाराज लालू परिवार, राबड़ी देवी ने सरकार को लौटाई सुरक्षाBihar MLC Election 2026 : मंत्री हैं लेकिन MLC टिकट नहीं! दीपक प्रकाश को लेकर बिहार में बड़ा सस्पेंस, जानिए अब कैसे मिलेगा मौका Bihar weather: बिहार मौसम अपडेट: 6 जून को कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कुछ इलाकों में जारी रहेगी भीषण गर्मी21 जून को सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, NEET परीक्षार्थियों के लिए बिहार सरकार का बड़ा फैसलाकिसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं खान सर, कोचिंग के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात; पटना पुलिस ने की बड़ी तैयारी

Khan Sir : खान सर पर बड़ा कानूनी संकट! गिरफ्तारी के बाद जमानत मुश्किल, जानिए कितनी हो सकती है सजा

पटना के चर्चित शिक्षक खान सर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। वायरल फायरिंग वीडियो और गार्डों के बयान के बाद गिरफ्तारी की आशंका तेज हो गई है, जबकि उनके समर्थन

Khan Sir : खान सर पर बड़ा कानूनी संकट! गिरफ्तारी के बाद जमानत मुश्किल, जानिए कितनी हो सकती है सजा
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Khan Sir : बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास से जुड़ी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अब माना जा रहा है कि पुलिस किसी भी समय दोबारा कार्रवाई कर सकती है।


मामले को लेकर शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर छात्रों की भारी भीड़ जमा रही। छात्रों ने खान सर के समर्थन में नारेबाजी की और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस ने कई बार छात्रों से वहां से हटने की अपील की, लेकिन बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग संस्थान के बाहर डटे रहे।


गैर-जमानती धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने खान सर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(9), 27 और 35 के तहत केस दर्ज किया है। इन धाराओं को गंभीर माना जाता है और इनमें गिरफ्तारी के बाद जमानत मिलना आसान नहीं होता। कानूनी जानकारों के अनुसार हत्या के प्रयास और हथियारों के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में पुलिस को तत्काल गिरफ्तारी का अधिकार प्राप्त होता है।


क्या है BNS की धारा 109?

बीएनएस की धारा 109 उस स्थिति में लागू होती है जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे की जान लेने की कोशिश करता है, लेकिन उसका प्रयास सफल नहीं होता। इस धारा के तहत चाकू, बंदूक या अन्य घातक हथियार से हमला करना हत्या के प्रयास की श्रेणी में माना जाता है। दोष सिद्ध होने पर आरोपी को 10 वर्ष तक की सजा और जुर्माना हो सकता है। यही कारण है कि इस धारा को गंभीर और गैर-जमानती श्रेणी में रखा गया है।


आज फिर हो सकती है गिरफ्तारी की कोशिश

सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम शनिवार को भी खान सर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर सकती है। शुक्रवार को पुलिस मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर तक पहुंची थी, लेकिन खान सर वहां नहीं मिले। इसके बाद पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ा। अब पुलिस लगातार उनकी लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है।


दो कोचिंग संस्थानों के विवाद से शुरू हुआ मामला

पूरा विवाद 2 जून की रात करीब 10:30 बजे शुरू हुआ था। आरोप है कि खान ग्लोबल स्टडीज एकेडमी और ज्ञान बिंदु कोचिंग एकेडमी से जुड़े लोगों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। इस घटना में खान ग्लोबल के सुरक्षा गार्ड चुनचुन कुमार घायल हो गए थे और उनके सिर पर चोट लगी थी।


इस मामले में खान ग्लोबल के मैनेजर कन्हैया प्रसाद सिंह के बयान पर ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रौशन आनंद, अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


वायरल वीडियो से बढ़ी खान सर की परेशानी

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दो निजी सुरक्षा गार्ड फायरिंग करते दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खान सर से पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वीडियो में दिखाई देने वाले दोनों व्यक्ति उनके निजी सुरक्षा गार्ड हैं।


इसके बाद पुलिस ने दोनों गार्डों, प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह, से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार दोनों गार्डों ने बयान दिया कि घटना की रात कुछ लोग उग्र होकर कोचिंग संस्थान के बाहर पहुंचे थे, जिन्होंने सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की और संस्थान के पोस्टर-बैनर फाड़ दिए थे। गार्डों का यह भी दावा है कि इसी दौरान खान सर ने उन्हें भीड़ पर फायरिंग करने के लिए कहा, जिसके बाद दोनों ने कथित तौर पर दो-दो राउंड गोलियां चलाईं।


फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। वहीं खान सर की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। आने वाले दिनों में पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है।