ब्रेकिंग
‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत

बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Alert: स्वतंत्रता दिवस पर बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने 18 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की। पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि 13 जिलों में येलो अलर्ट है।

Bihar Weather Alert
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Weather Alert: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार में मौसम आजादी के जश्न में खलल डाल सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार, 15 अगस्त को आरा, छपरा, मोतिहारी समेत 18 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इनमें पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी पटना में भी आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।



पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को उत्तर-पश्चिम बिहार में मानसूनी गतिविधियां तेज रह सकती हैं। इस दौरान कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।



मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), पश्चिम चंपारण (बेतिया), गोपालगंज, सीवान और सारण (छपरा) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अधिकांश स्थानों पर आंधी और बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है। मौसम खराब होने की स्थिति में लोगों को खुले स्थानों पर नहीं रहने और सुरक्षित पक्के मकानों में शरण लेने की सलाह दी गई है। लोगों से पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की भी अपील की गई है।



शनिवार को औरंगाबाद, कैमूर (भभुआ), बक्सर, भोजपुर (आरा), वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर समेत 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। उत्तर मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। हालांकि, अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।



राजधानी पटना में शनिवार को अधिकांश समय बादल छाए रहने का अनुमान है। दोपहर बाद एक-दो बार मौसम में बदलाव हो सकता है और तेज हवाओं व वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।



हालांकि, सुबह के समय पटना में बारिश की संभावना काफी कम बताई गई है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान बारिश से बड़ी बाधा की संभावना कम है। बारिश नहीं होने की स्थिति में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर, 15 अगस्त को उत्तर-पश्चिम बिहार में मौसम अधिक सक्रिय रहने की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रह सकती हैं। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता