ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: वोटों की गिनती में क्यों लग सकता है समय? आयोग ने बताया कब आएगा शिक्षक और स्नातक सीट का रुझान✦दिवाली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई से पटना की फ्लाइट का किराया 30 हजार के पार✦ EOU Raid Bihar: घनकुबेर निकले BJP नेता! EOU रेड में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा; अब कसा शिकंजा ✦मोतिहारी में 5 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद, नेपाल से तस्करी कर लाई गई थी नकली नोटों की खेप; छठ-दिवाली में खपाने की थी तैयारी!✦Bihar News : बिहार में महिला सिपाही को 5 साल की जेल! 16.25 लाख जुर्माना, 14 साल पुराने केस में बड़ा फैसला; जानिए क्या है मामला ✦ Bihar MLC Election: वोटों की गिनती में क्यों लग सकता है समय? आयोग ने बताया कब आएगा शिक्षक और स्नातक सीट का रुझान✦दिवाली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई से पटना की फ्लाइट का किराया 30 हजार के पार✦ EOU Raid Bihar: घनकुबेर निकले BJP नेता! EOU रेड में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा; अब कसा शिकंजा ✦मोतिहारी में 5 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद, नेपाल से तस्करी कर लाई गई थी नकली नोटों की खेप; छठ-दिवाली में खपाने की थी तैयारी!✦Bihar News : बिहार में महिला सिपाही को 5 साल की जेल! 16.25 लाख जुर्माना, 14 साल पुराने केस में बड़ा फैसला; जानिए क्या है मामला

17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

बांकीपुर उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 17 अगस्त 2026 को बिहार विधानसभा में विधायक पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। विधानसभा में सुबह 10:30 बजे शपथग्रहण समारोह आयोजित होगा।

बिहार न्यूज
विधानसभा में शपथग्रहण समारोह
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर 17 अगस्त 2026 को बिहार विधानसभा में विधायक पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। विधानसभा में सोमवार सुबह 10:30 बजे शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी प्रशांत किशोर के कार्यालय ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। पोस्ट में कहा गया है कि बांकीपुर में बदलाव के एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है।


गौरतलब है कि बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 में जन सुराज पार्टी के संस्थापक और सूत्रधार प्रशांत किशोर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के करीब 30 साल पुराने मजबूत गढ़ को ध्वस्त करते हुए अपने राजनीतिक करियर का पहला चुनाव जीतकर सभी को चौंका दिया।


बांकीपुर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई 2026 को मतदान हुआ था, जबकि 3 अगस्त 2026 को परिणाम घोषित किए गए। चुनाव आयोग के अनुसार प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले और वह विजयी घोषित हुए। भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 44,827 वोट, जबकि राजद उम्मीदवार रेखा कुमारी को 14,273 वोट प्राप्त हुए। प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार को 19,324 वोटों के अंतर से हराया।


यह उपचुनाव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद बांकीपुर सीट खाली होने के कारण कराया गया था। पटना का यह शहरी क्षेत्र लंबे समय से भाजपा का अभेद्य किला माना जाता रहा है, जहां इस बार पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा।


उल्लेखनीय है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में बांकीपुर में 41.39 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2026 के उपचुनाव में मतदान घटकर 34.3 प्रतिशत रह गया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रशांत किशोर अब 17 अगस्त 2026 को बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में औपचारिक रूप से शपथ लेकर अपने विधायी कार्यकाल की शुरुआत करेंगे।