ब्रेकिंग
Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: 8 सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला; अनंत सिंह के घर बंटने लगे गुलाब जामुन✦बिहार में 1 नवंबर से... क्या सच में बंद होने वाला है मिड-डे मील? 6 महीने से फंड गायब, शिक्षकों का अल्टीमेटम✦ Bihar MLC Election: वोटों की गिनती में क्यों लग सकता है समय? आयोग ने बताया कब आएगा शिक्षक और स्नातक सीट का रुझान✦दिवाली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई से पटना की फ्लाइट का किराया 30 हजार के पार✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: 8 सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला; अनंत सिंह के घर बंटने लगे गुलाब जामुन✦बिहार में 1 नवंबर से... क्या सच में बंद होने वाला है मिड-डे मील? 6 महीने से फंड गायब, शिक्षकों का अल्टीमेटम✦ Bihar MLC Election: वोटों की गिनती में क्यों लग सकता है समय? आयोग ने बताया कब आएगा शिक्षक और स्नातक सीट का रुझान✦दिवाली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई से पटना की फ्लाइट का किराया 30 हजार के पार

Bihar MLC Election: वोटों की गिनती में क्यों लग सकता है समय? आयोग ने बताया कब आएगा शिक्षक और स्नातक सीट का रुझान

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। फिलहाल मतपत्रों की बंडलिंग की जा रही है। शिक्षक निर्वाचन सीट का रुझान शाम तक आने की उम्मीद है, जबकि स्नातक सीट के लिए इंतजार बढ़ सकता है।

 Bihar MLC Election: वोटों की गिनती में क्यों लग सकता है समय? आयोग ने बताया कब आएगा शिक्षक और स्नातक सीट का रुझान
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar MLC Election Result: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। पटना समेत निर्धारित मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू की गई। फिलहाल मतपत्रों की बंडलिंग का काम चल रहा है। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक पूरी प्रक्रिया को बेहद सावधानी और निगरानी के बीच आगे बढ़ाया जा रहा है।

मतगणना केंद्रों पर सुबह से ही उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की नजरें टिकी हुई हैं। हर किसी को अब उस पल का इंतजार है, जब बैलेट बॉक्स खुलेंगे और वोटों का हिसाब सामने आने लगेगा। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि एमएलसी चुनाव में मतगणना की प्रक्रिया सामान्य चुनावों की तुलना में अधिक जटिल होती है, इसलिए परिणाम आने में वक्त लग सकता है।

पहले बंडलिंग, फिर शुरू होगी वोटों की गिनती

राज्य निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी के अनुसार, सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी मतपत्रों की बंडलिंग का काम किया जा रहा है। इसके बाद निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के तहत मतपत्रों की गिनती की जाएगी।अधिकारियों का कहना है कि एमएलसी चुनाव की मतगणना में विशेष सावधानी बरती जाती है। एक-एक मतपत्र की जांच और उसकी वैधता को लेकर नियमों का पालन किया जाएगा। इसी वजह से पूरी प्रक्रिया में समय लग सकता है।खास तौर पर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में ज्यादा समय लगने की संभावना जताई जा रही है। स्नातक सीटों पर मतपत्रों की संख्या और मतगणना की प्रक्रिया को देखते हुए अंतिम परिणाम आने में लंबा वक्त लग सकता है।

शिक्षक सीट पर शाम तक आने लगेगा रुझान

मतगणना को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता इस बात की है कि शुरुआती रुझान कब सामने आएंगे। निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी के मुताबिक शिक्षक निर्वाचन सीट का रुझान शाम तक आना शुरू हो सकता है। वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम और रुझानों के लिए लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।यानी आज का दिन बिहार की राजनीति में काफी अहम रहने वाला है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, उम्मीदवारों की स्थिति भी धीरे-धीरे साफ होती जाएगी।

CCTV को लेकर उठे सवाल पर आयोग ने दिया जवाब

मतगणना केंद्र की निगरानी को लेकर विपक्षी नेताओं की ओर से सीसीटीवी कैमरे का मुद्दा उठाया गया था। इस पर राज्य निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि एमएलसी चुनाव के काउंटिंग सेंटर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कोई प्रावधान नहीं है।उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सीसीटीवी कैमरे को लेकर सवाल उठाए हैं, उन्हें इस संबंध में नियम और व्यवस्था स्पष्ट कर दी गई है। आयोग का कहना है कि मतगणना की प्रक्रिया तय नियमों के तहत ही कराई जा रही है।

हर उम्मीदवार के एजेंट की मौजूदगी में हो रही काउंटिंग

मतगणना केंद्र के अंदर प्रत्येक अभ्यर्थी के एजेंट मौजूद रहते हैं। इससे मतगणना की प्रक्रिया पर उम्मीदवारों की नजर बनी रहती है। इसके अलावा काउंटिंग सेंटर पर वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।अधिकारी के मुताबिक पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी नियमों के तहत की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मतगणना के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं है और पूरी प्रक्रिया सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जा रही है।

अब सबकी नजर मतगणना के अगले चरण पर है। बंडलिंग का काम पूरा होने के बाद जब वोटों की गिनती तेज होगी, तभी तस्वीर साफ होने लगेगी। शिक्षक निर्वाचन सीट से शाम तक शुरुआती रुझान सामने आने की उम्मीद है, जबकि स्नातक सीटों के लिए परिणाम का इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मतगणना के बाद किसके पक्ष में जीत का आंकड़ा जाता है और किस उम्मीदवार को निराशा हाथ लगती है।