ब्रेकिंग
अनंत सिंह की 100 गलतियां गिन रही थी जेडीयू, श्याम रजक बोले- शिशुपाल की तरह पार की सीमा, इसलिए हुई कार्रवाई✦बिहार में जेडीयू का बड़ा एक्शन, अनंत सिंह के बाद बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज की छुट्टी✦स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट✦अनंत सिंह की 100 गलतियां गिन रही थी जेडीयू, श्याम रजक बोले- शिशुपाल की तरह पार की सीमा, इसलिए हुई कार्रवाई✦बिहार में जेडीयू का बड़ा एक्शन, अनंत सिंह के बाद बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज की छुट्टी✦स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट

खाकी वर्दी पहन हाथ में चुनौटी लेकर खैनी मल रहे दरोगा का वीडियो वायरल, अब DSP ने किया ये काम

PATNA : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबो- गरीब हरकतों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहा है। यहां कभी पुलिस वाले राह चलते लोगों पर लाठियां बरसा देते हैं तो कभी वाहन जांच के दौरान अवैध वसूली

खाकी वर्दी पहन हाथ में चुनौटी लेकर खैनी मल रहे दरोगा का वीडियो वायरल, अब  DSP ने किया ये काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबो- गरीब हरकतों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहा है। यहां कभी पुलिस वाले राह चलते लोगों पर लाठियां बरसा देते हैं तो कभी वाहन जांच के दौरान अवैध वसूली का मामला निकल कर सामने आता है। इसी कड़ी में अब एक दरोगा जी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  इसमें एक दरोगा जी वर्दी पहन हाथ में  चुनौटी लेकर आराम से खैनी मल रहे है और शिकायतों का निपटारा कर रहे हैं। हालांकि, अब दारोगा जी को खैनी का शौक पालना महंगा पड़ गया। ऑन ड्यूटी हाथों में चुनौटी लेकर खैनी मलने के चक्कर में विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, दो-तीन दिन पहले राजेंद्र नगर टर्मिनल में कार्यरत बुकिंग क्लर्क बबीता कुमारी और उनके कार्यालय कर्मियों में किसी बात को लेकर नोकझोंक की घटना सामने आई। मामले की सूचना पर राजेंद्र नगर टर्मिनल जीआरपी में तैनात दारोगा नंदकिशोर प्रसाद मौके पर पहुंचे। इस दौरान दारोगा हाथों में चुनौटी लेकर खैनी मलते फुल स्वैग में दिखे। दारोगा नंदकिशोर प्रसाद खैनी मलते हुए ही दोनों पक्षों से बातें कर रहे थे और मामला शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। तभी किसी ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जब यह मामला डीएसपी सुशांत कुमार चंचल तक मामला पहुंच तो उन्होंने इस मामले में जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में आरोप सत्य पाया गया, जिसके बाद दारोगा को निलंबित कर दिया। अब इस कार्रवाई के बाद खैनी प्रेमी दूसरे पुलिस अधिकारी चिंता में हैं।