ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ट्रैक्टर का टायर फटने से दंपती की मौत, एक की हालत नाजुक

KHAGARIA: बड़ी खबर खगड़िया से है जहां अचानक ट्रैक्टर का टायर फटने से दंपती की मौत हो गयी। वही इस दौरान पास खड़े एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक

 ट्रैक्टर का टायर फटने से दंपती की मौत, एक की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: बड़ी खबर खगड़िया से है जहां अचानक ट्रैक्टर का टायर फटने से दंपती की मौत हो गयी। वही इस दौरान पास खड़े एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले जाया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर हैं। चौथम थाना क्षेत्र के पटेल नगर के पास हुई इस घटना में पटेल नगर निवासी दंपती की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान 55 वर्षीय शंभू साह और 52 वर्षीय फुदा देवी के रूप में हुई है।  


घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर NH-107 को जाम कर दिया। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन मुआवजे की मांग को लेकर लोग सड़क पर घंटों डटे रहे। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीमेंट लदा एक ट्रैक्टर सोनवर्षा घाट की ओर जा रहा था तभी अचानक पटेल नगर गांव के पास ट्रैक्टर की ट्राली का चक्का फट गया। जिससे चक्का का रिम उड़कर घर के दरवाजे पर बैठे शंभु साह और उनकी पत्नी को जा लगी। सिर पर लगी चोट के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पास खड़ा एक युवक घायल हो गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले जाया गया। इस दौरान ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। 

टैग्स