ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

पंचायत समिति के सदस्य नेपाल में कर रहे थे शराब पार्टी, वीडियो वायरल होने के बाद बिहार में दर्ज हुआ एफआईआर

DESK : बिहार के खगड़िया जिला स्थित चौथम प्रखंड के दो नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में मिली जीत के बाद ये नवनिर्

पंचायत समिति के सदस्य नेपाल में कर रहे थे शराब पार्टी, वीडियो वायरल होने के बाद बिहार में दर्ज हुआ एफआईआर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : बिहार के खगड़िया जिला स्थित चौथम प्रखंड के दो नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में मिली जीत के बाद ये नवनिर्वाचित सदस्य नेपाल में शराब पार्टी कर रहे थें. आपको बता दें कि 29 दिसंबर को इनकी शपथ ग्रहण है और ये उसी दिन शराब नहीं पीने की शपथ लेने वाले हैं. लेकिन शपथ ग्रहण से पहले इन दोनों ने जमकर शरण पार्टी किया है और मिली जानकारी के मुताबिक अपने साथ करीब आधा दर्जन लोगों को इन दोनों ने शराब पिलाई भी है.


किसी ने मौज मस्ती वाला इस वीडियो को बनाकर वायरल कर दिया है. यह मामला जब खगड़िया एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने चौथम पुलिस को दोनों पंचायत सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया है. बताया जा रहा है कि चौथम के एक प्रमुख पद के दावेदार आधा दर्जन पंचायत समिति सदस्य को लेकर नेपाल में मौज मस्ती के लिए गए थे. मिली जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो नेपाल के ही एक होटल का है. दरअसल प्रखंड प्रमुख के चयन के लिए नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य को वोट करना होता है. इसलिए प्रमुख पद के दावेदार पंचायत समिति सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए उनकी खूब खातिरदारी करते हैं.


इस वायरल वीडियो को लेकर लोगों का कहना है कि दोनों जिस तरह से शराब पी रहे हैं और नशे में डांस कर रहे हैं, उससे समझा जा सकता है कि ये जनप्रतिनिधि कैसे समाज को सुधारेंगे. वहीं प्रभारी एसपी ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच के बाद एफआईआर का आदेश दिए गए हैं. साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.


टैग्स