ब्रेकिंग
BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी

बिहार में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की ट्रक से जोरदार टक्कर, शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत

Bihar Road Accident: खगड़िया के एनएच-31 पर ट्रक, स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर में सरकारी स्कूल की शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।

Bihar Road Accident
बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के खगड़िया में नेशनल हाइवे-31 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिले के पसराहा थाना इलाके के पथबंधु पेट्रोलपंप के पास अनियंत्रित ट्रक, स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर हुई है। जिसमें सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका समेत तीन की मौत हो गई है जबकि एक युवक घायल हुआ है।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। चश्मदीदों की माने तो अनियंत्रित ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक ट्रक से जा टकराई। 


इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार सरकारी स्कूल की शिक्षिका रूबी कुमारी की मौत इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई जबकि बाइक सवार नीतीश कुमार नाम के युवक की मौत मौके पर हो गई। वहीं स्कॉर्पियो के ड्राइवर विकास कुमार की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई है। इस तरह से इस सड़क हादसे में कुल तीन की मौत हो गई है जबकि एक युवक जख्मी है।


बताया जाता है कि मृतिका रूबी कुमारी भागलपुर के नारायणपुर स्थित सरकारी विद्यालय में ड्यूटी करके अपने गांव खगड़िया के खीराडीह स्कॉर्पियो से लौट रही थी।इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई। मरने वाली शिक्षिका खगड़िया जिले की रहने वाली थी। जबकि मरने वाला दो युवक भागलपुर जिले के साहू परबत्ता का था।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता