ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

रक्षाबंधन पर ननिहाल आए दो मासूमों की डूबने से मौत, दोनों सगे भाई-बहन थे

खगड़िया के मोरकाही में बारिश के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबकर दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों रक्षाबंधन पर अपनी मां के साथ ननिहाल आए थे। घटना से पूरे गांव में शोक।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया से बड़ी खबर आ रही है, जहां मोरकाही थाना क्षेत्र के उत्तर मारर पंचायत के वार्ड संख्या- 01 में देर शाम पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाई और बहन की मौत हो गई है। घटना तब हुई जब दोनों बारिश के दौरान नहा रहे थे। इसी दौरान दोनों भाई-बहन पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे। 


एक को बचाने में दूसरे भी डूब गये। स्थानीय लोगों के मदद से 10 साल के अनुराज और 8 साल की उसकी बहन भारती की लाश को बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों की माने तो दोनों भाई-बहन अपनी मां के साथ रक्षा बंधन पर्व पर ननिहाल आया था। 


दो दिन बाद दोनों बच्चे अपने गांव जाने वाले थे, लेकिन गांव जाने से पहले ही यह घटना हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। 

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट

टैग्स