ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर परीक्षा में बड़ा खुलासा, होटल से पकड़े गए भोजपुर के सेटर; 6 लाख में पास कराने की थी डील

Bihar Police Exam Scam: खगड़िया में बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा से जुड़े सॉल्वर गैंग का बड़ा खुलासा हुआ है। होटल में छापेमारी के दौरान कई सेटरों समेत नौ लोगों की गिरफ्तारी से पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। मामले की जांच में कई चौंकाने..

बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर परीक्षा में बड़ा खुलासा, होटल से पकड़े गए भोजपुर के सेटर; 6 लाख में पास कराने की थी डील
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Police Exam Scam: बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े की बड़ी साजिश का खगड़िया पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक सॉल्वर गैंग का खुलासा करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए लाखों रुपये में सेटिंग की जा रही थी.


यह पूरा मामला खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के परमानंदपुर स्थित राजमाला होटल से सामने आया. पुलिस को सूचना मिली थी कि परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग सक्रिय है और गैंग के कई सदस्य अलग-अलग होटलों में रुककर पूरी योजना बना रहे हैं.


सूचना मिलने के बाद खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया. एसडीपीओ वन मुकुल रंजन और साइबर डीएसपी निशांत गौरव के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई. टीम में नगर थाना और चित्रगुप्तनगर थाना की पुलिस भी शामिल थी.


पुलिस टीम ने राजमाला होटल के कमरा नंबर 204 में छापेमारी की. यहां से तीन संदिग्धों को पकड़ा गया. पूछताछ में पता चला कि तीनों भोजपुर जिले के रहने वाले हैं और परीक्षा में सेटिंग कराने का काम करते थे.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोजपुर जिले के बबुआ थाना क्षेत्र के बबुआ गांव निवासी उदय कुमार, मनीष कुमार और वीरू कुमार के रूप में हुई है.


6 लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का करते थे दावा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर परीक्षा पास कराने की सेटिंग करते थे. उन्होंने कबूल किया कि एक अभ्यर्थी से करीब छह लाख रुपये तक लेने की बात तय होती थी.


उदय कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसकी सेटिंग चंदन नाम के व्यक्ति से हुई थी और प्रीतम के जरिए कई लोगों से संपर्क कराया गया था. पुलिस को उसने यह भी जानकारी दी कि गैंग के कुछ अन्य सदस्य भी सक्रिय हैं.


इसके बाद पुलिस टीम ने महिला कॉलेज के पास छापेमारी कर प्रीतम को भी गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के दौरान पुलिस को कई अहम सामान मिले, जिसमें ब्लैंक चेक, परीक्षा से जुड़े दस्तावेज और एडमिट कार्ड शामिल हैं.


सरकारी शिक्षक समेत कई लोग गिरफ्तार

जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने राजेंद्रनगर इलाके में भी छापेमारी की. वहां से अरविंद, प्रवीण और सुजीत को पकड़ा गया. पूछताछ में सामने आया कि परीक्षा केंद्र पर जैमर और अन्य तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल कर उत्तर पहुंचाने की योजना बनाई गई थी.


पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में अरविंद नाम का एक सरकारी शिक्षक भी शामिल था. पूछताछ में उसने बताया कि वह अन्य लोगों के साथ मिलकर परीक्षाओं में पैसे लेकर सेटिंग करवाता था.


इसके बाद पुलिस ने सूर्य मंदिर के पास स्थित एसएम हॉस्पिटल के पास छापेमारी कर प्रेमजीत को भी गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने कई लोगों के नाम बताए और परीक्षा में मदद पहुंचाने की बात सामने आई.


पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और गैंग से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है. जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने इससे पहले कितनी परीक्षाओं में धांधली की है.