ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दारोगा और पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक, महिलाओं के दबंगई के आगे बेबस नजर आई बिहार पुलिस

KHAGARIA: महिलाओं के दबंगई के आगे बिहार पुलिस के जवान बेबस नजर आए. महिलाओं ने दारोगा समेत कई पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया. पुलिसकर्मी छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन महिलाओ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KHAGARIA: महिलाओं के दबंगई के आगे बिहार पुलिस के जवान बेबस नजर आए. महिलाओं ने दारोगा समेत कई पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया. पुलिसकर्मी छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन महिलाओं ने एक न सुनी. घटना चौथम थाना क्षेत्र के पीपरा गांव की है. 

आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस

बताया जा रहा है कि पुलिस मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी. इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच जमकर नोंक-झोंक हुई. इस दौरान पुलिस की पिटाई से महिला घायल हो गई. जिसके बाद महिलाएं भड़क गई. इस दौरान ही महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को एक कमरे में बंद कर ताला लगा दिया. 

कई थानों की पुलिस पहुंची तो कराया मुक्त

इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया. कई थानों की पुलिस पहुंची और दारोगा और पुलिसकर्मियों को दरवाजा तोड़कर मुक्त कराया. बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन पिपरा और जमुआ गांव के युवकों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. इसको लेकर केस दर्ज कराया गया था और इसी मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची हुई थी.