ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

खगड़िया में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान नदी में चार बच्चे डूबे

KHAGARIA : खगड़िया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. गंडक नदी में नहाने के दौरान 4 बच्चे डूब गए हैं. एक बच्चा किसी तरह नदी से निकल पाने में सफल रहा है. जबकि तीन बच्च

खगड़िया में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान नदी में चार बच्चे डूबे
First Bihar
1 मिनट

KHAGARIA : खगड़िया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. गंडक नदी में नहाने के दौरान 4 बच्चे डूब गए हैं. एक बच्चा किसी तरह नदी से निकल पाने में सफल रहा है. जबकि तीन बच्चे अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और बच्चों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. 


यह हादसा गंगौर थाना के तिरासी घाट पर हुआ है जहां गंडक नदी में नहाने के लिए बच्चे गए थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों की खोजबीन शुरू की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. 


जिला प्रशासन को जब इसकी जानकारी मिली तो एसडीआरएफ की तीन टीमें यहां पहुंची हैं. लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. इस घटना के बाद आसपास के इलाके के लोग बड़ी तादाद में तिरासी घाट पर इकट्ठा हो गए हैं.