ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

शादी से पहले दूल्हा पहुँचा हवालात, लड़की ने लगाया यौन शोषण का आरोप

खगड़िया : खबर बिहार के खगड़िया जिले से है जहाँ बारात निकालने की तैयारी कर रहे दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस तरह से बारात निकलने से चंद घंटे पहले दूल्हा जेल पहुंच गया. दरअसल

शादी से पहले दूल्हा पहुँचा हवालात, लड़की ने लगाया यौन शोषण का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

खगड़िया : खबर बिहार के खगड़िया जिले से है जहाँ बारात निकालने की तैयारी कर रहे दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस तरह से बारात निकलने से चंद घंटे पहले दूल्हा जेल पहुंच गया. दरअसल एक लड़की ने युवक पर शादी का प्रलोभन देकर 5 साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि धनबाद की एक लड़की ने युवक पर यह आरोप लगाया है. लड़की ने धनबाद के SC/ST थाने में FIR दर्ज कराई है.


मिली जानकारी के मुताबिक लड़का और लड़की एक स्कूल में एक साथ ही जॉब करते थे. वहीं दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर दोनों साथ रहने लगे. लड़की ने अपने आवेदन में यह भी बताया है कि दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बना. लड़का बिना बताए चुपचाप शादी कर रहा था. लड़की ने युवक के परिजनों पर भी इस बारे में जानकारी होने की बात अपने आवेदन में की है.


आपको बता दें कि थाने में दर्ज FIR के अनुसार लड़का लगातार शादी का झूठा प्रलोभन देकर यौन संबंध बनाता रहा. इस दौरान उसने दो बार गर्भपात भी कराया. लड़की शादी के लिए कहती तो वह बातों को टाल देता था. इसी बीच युवती को पता चला कि राहुल के परिजनों ने उसकी कहीं और शादी तय कर दी है और 21 नवंबर को उसकी शादी होने वाली हैं. इसके बाद लड़की ने थाने में मामला दर्ज कराया.

टैग्स