ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

Crime news: UP के युवक की बिहार में हत्या, रंगदारी नहीं देनें पर दिनदहाड़े गोलियों से किया छलनी

Crime news: खगड़िया में यूपी के रहने वाले मजदूर को गोली मारकर बदमाशों हत्या कर दिया है. रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

Crime in Bihar
गोली मारकर मजदूर की हत्या
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Crime news: खगड़िया में दिनदहाड़ें बेखौफ बदमाशों ने एक मजदूर को गोली मरकर हत्या कर दी। दरअसल यह घटना है खगड़िया के गंगौर थाना इलाके के बहियार की, जहां दिनदहाड़े बदमासों ने एक मजदूर को गोली मारकर फरार हो गए। 


बदमाशों ने कुछ समय पहले ईंट भट्ठा मालिक से रंगदारी मांगी थी लेकिन उसने रंगदारी नहीं दिया तो उसे बदमाश धमकाने लगे। जब उन्हें रंगदारी नही मिली, तो बदमाशों ने ईंट भट्ठा के मजदूर को दो गोली मारी, जिससे मजदूर की मौके पर मौत हो गई। मजदूर की पहचान उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले के जेरा मौरावां निवासी शंकर लाल के रुप हुई है, जो खगड़िया के ईट भट्टा में काम करता था। 


वहीं घटना की सूचना गंगौर पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की। बदमाशों के गैंग के दो अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रहीं है। पुलिस का कहना है कि दोनों अपराधियों से पूछताछ जारी है। ताकि पूरे रंगदार गिरोह को पकड़ा जा सके।