ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चूहे की जगह चूहेदानी में फंसा कोबरा, वन विभाग की टीम ने सांप को जंगल में छोड़ा

KHAGARIA: खगड़िया के परबत्ता स्थित कोलवारा पंचायत के वार्ड 13 पुनौर गांव में चूहे के आतंक से लोग परेशान हैं। यहां रहने वाले कांति शर्मा भी चूहों को लेकर काफी परेशान हैं। वे हर

चूहे की जगह चूहेदानी में फंसा कोबरा, वन विभाग की टीम ने सांप को जंगल में छोड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया के परबत्ता स्थित कोलवारा पंचायत के वार्ड 13 पुनौर गांव में चूहे के आतंक से लोग परेशान हैं। यहां रहने वाले कांति शर्मा भी चूहों को लेकर काफी परेशान हैं। वे हर दिन घर में चूहेदानी लगाकर रखते हैं और चूहे को पकड़ते हैं। चूहेदानी में चूहा के फंसने के बाद उसे जंगल में छोड़ देते हैं।


शनिवार की रात को भी उन्होंने चूहेदानी में रोटी लगाकर रखा था। रविवार की सुबह जब चूहेदानी पर उनकी नजर पड़ी तो देखकर दंग रह गये। चूहेदानी में चूहे की जगह कोबरा सांप घुसा हुआ था। इस बात की जानकारी जब आस-पास के लोगों को हुई तो कांति शर्मा के घर पर हुजूम उमड़ पड़ा। चूहेदानी में कोबरा को देख लोग भी हैरान रह गये। फिर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस बात सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और चूहेदानी से सांप को निकाला और उसे ले जाकर जंगल में छोड़ दिया।       


टैग्स