ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

बिहार : बिना जांच किए ही 3 महिलाओं को कोरोना संक्रमित बता आइसोलेशन वार्ड में किया भर्ती

KHAGADIYA : एक तरफ जहां बिहार में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है तो वहीं स्वास्थ्य विभाग की कई लापरवाही भी सामने आ रही है. ताजा मामला खगड़िया के गोगरी अनुमंडल की है. जहां बिना

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

KHAGADIYA : एक तरफ जहां बिहार में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है तो वहीं स्वास्थ्य विभाग की कई लापरवाही भी सामने आ रही है. ताजा मामला खगड़िया के गोगरी अनुमंडल की है. जहां बिना सैंपल लये ही तीन महिलाओं को कोरोना पॉजिटिव बता दिया गया और उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने का मामला सामने आया है.

जिसके बाद यह पूरा मामला डीएम के पास पहुंचा, और फिर आनन-फानन में  सिविल सर्जन ने गोगरी रेफरल अस्पताल को पत्र भेज कर तीन दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है.सीएस ने पत्र में गोगरी प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लिखा है कि कोरोना जांच सैंपलिंग के दौरान मानक का पालन नहीं किया जा रहा है. इसके कारण जिनका सैंपल नहीं लिया गया उनकी भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी़  इस प्रकार की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. 

बताया जा रहा है कि 30 जून को मदारपुर विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना जांच के लिए सैंपल कलेक्शन शिविर आयोजित किया था.इस दौरान आशा को जिम्मेदारी दी गई थी कि इलाके के गर्भवती महिलआओं को शिवर तक लाना था. आशा ने बताया कि मदारपुर वार्ड नंबर सात की तीनों महिलाओं को जांच के लिए वह शिविर तक लायी थी, लेकिन बीच में ही तीनों महिलाएं शिविर छोड़ कर घर लौट आयी. जिसके कारण इनका सैंपल नहीं लिया जा सका था. इसी बीच चार जुलाई को इन तीन महिलाओं को कोरोना पॉजिटिव बताते हुए स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल ले गए. आशा का कहना है कि सच बताने पर उब उसपर जबाव बनाया जा रहा है.