ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने चौकीदार को गोलियों से किया छलनी, तड़तड़ाहट से गूंजा पूरा इलाका

KHAGARIA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरात हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर समाने नहीं आती

बिहार : थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने चौकीदार को गोलियों से किया छलनी, तड़तड़ाहट से गूंजा पूरा  इलाका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KHAGARIA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरात हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर समाने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर  एक अपराधियों ने चौकीदार को गोलियों से किया छलनी कर दिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले में बेलदौरा थाने के चौकीदार घनश्याम की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना को तिलौठी चौक के पास बदमाशों ने अंजाम दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर एसपी अमितेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मौका-ए-वारदात की पड़ताल की। इसके साथ ही जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही। एफएसएल की टीम भी मौके साक्ष्य जुटा रही है। थाने के चौकीदार की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। 


उधर , इस घटना के बाद अब यह सवाल उठना शुरू हो गया कि आखिर कैसे अपराधी इतने बेलगाम हो गए हैं कि थाना से 500 मीटर की दूरी पर ही अपराधियों ने चौकीदार को गोलियों से छलनी कर दिया। यह  घटना खगड़िया के बेलदौर थाना इलाके के तिलाठी चौक के पास का है। इस घटना के बाद पुलिस के साख पर भी सवाल किया जाना शुरू कर दिया गया है।