ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार : तेज रफ्तार ट्रक और बारात की गाड़ी में जोरदार टक्कर : हादसे में दूल्हे के भाई समेत तीन की मौत

KHAGARIA : बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बारात की गाड़ी और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हुई है। घटना मानसी थ

बिहार : तेज रफ्तार ट्रक और बारात की गाड़ी में जोरदार टक्कर : हादसे में दूल्हे के भाई समेत तीन की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA : बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बारात की गाड़ी और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हुई है। घटना मानसी थाना इलाके के एकनिया ढाला NH- 31 के पास की है।


बताया जा रहा है कि बांका से बारात खगड़िया चंन्द्र नगर रांको जा रही थी। इसी दौरान एकनिया ढाला NH- 31 के पास बारात में शामिल एक गाड़ी की ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। रात का समय होने के कारण पुलिस को घटना की जानकारी देर से मिली। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गांड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने घायलों में शामिल दूल्हे के भाई, भतीजा और एक अन्य बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य लोगों का इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।