ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : नानी के घर से लौट रहे थे तीन भाई, भीषण सड़क हादसे में दो की मौके पर हो गई मौत

KHAGARIA : खगड़िया में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना अलौली थाना क्षेत्र के अंबा सीमाना के पास की है। घटना की सूचना

बिहार : नानी के घर से लौट रहे थे तीन भाई, भीषण सड़क हादसे में दो की मौके पर हो गई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA : खगड़िया में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना अलौली थाना क्षेत्र के अंबा सीमाना के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।


मृतकों की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के वार्ड 13 निवासी विनय चौधरी के 13 वर्षीय पुत्र अनिकेत कुमार और बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र के वार्ड 10 निवासी ललन चौधरी के 13 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक मृतक साहिक का भाई आयुष जायसवाल बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक पर सवार होकर अपनी नानी के घर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रक ने तीनों को रौंद डाला। जिससे अनिकेत कुमार और साहिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मृतक आपस में मौसेरे भाई बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स