ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार में रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

KHAGARIA: इस वक्त की बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पसराहा थाना क्षेत्र के पिंतुंझीया ढ़ाला के पास की है। यहां तेज रफ्त

बिहार में रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: इस वक्त की बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पसराहा थाना क्षेत्र के पिंतुंझीया ढ़ाला के पास की है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चे को रौंद डाला। जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि सुल्तानगंज निवासी पति-पत्नी अपने 5 वर्षीय बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पिंतुंझीया ढ़ाला के पास अनियंत्रित ट्रक ने तीनों को रौंद डाला। जिससे पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई जबकि 5 वर्षीय आशिष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। एक साथ दो लोगों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

टैग्स