ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार: चॉकलेट समझ 5 साल के बच्चे ने खा ली यौनवर्धक की 4 टैबलेट, फिर जो कुछ हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

KHAGARIA: खगड़िया में एक 5 साल के बच्चे ने यौनशक्ति को बढ़ाने वाली दवा मैनफोर्स की 4 गोलियां चॉकलेट समझकर एक साथ खा ली। जैसे ही उसने यह दवा खाई कुछ देर बाद रंग दिखना शुरू हो गया। ब

बिहार: चॉकलेट समझ 5 साल के बच्चे ने खा ली यौनवर्धक की 4 टैबलेट, फिर जो कुछ हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया में एक 5 साल के बच्चे ने यौनशक्ति को बढ़ाने वाली दवा मैनफोर्स की 4 गोलियां चॉकलेट समझकर एक साथ खा ली। जैसे ही उसने यह दवा खाई कुछ देर बाद रंग दिखना शुरू हो गया। बच्चे की हरकत से उसके माता-पिता भी परेशान रह गये और आनन-फानन में बच्चे को सदर अस्पताल लेकर पहुंच गये जहां बच्चे की हालत देख डॉक्टर भी हैरान रह गये। 


सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जब बच्चे को लेकर परिजन पहुंचे तो उस वक्त हॉस्पिटल में डॉ. बरकत अली ड्यूटी पर थे। जिन्हें परिजनों ने पूरी बातों से अवगत कराया। डॉक्टर को परिजनों ने बताया कि बच्चे ने चॉकलेट समझ यौनशक्ति बढ़ाने वाली टैबलेट की चार गोलियां खा ली है। 


परिजनों ने बताया कि टैबलेट खाने के बाद से बच्चे के शरीर से काफी पसीना निकल रहा है और अंग विशेष में कड़ापन हो गया है। परिजनों की बातें सुनकर और बच्चे की हालत को देखकर डॉ. बरकत अली भी हैरान रह गये क्योंकि इस तरह का पहला मामला उनके सामने आया था। 


डॉक्टर साहब ने तुरंत पटना एम्स में पदस्थापित अपने मित्र और बच्चों के डॉक्टर को फोन घुमा दिया और उन्हें पूरी बातों की जानकारी दी। डॉक्टर बरकत की बातें सुनने के बाद उनके मित्र ने कहा कि किसी तरह से यदि उल्टी करायी गयी तब बच्चे को आराम मिलेगा। एम्स के डॉक्टर की सलाह पर बच्चे को नमक का घोल पिलाया गया और उल्टी करायी गयी तब बच्चे की स्थिति सामान्य हो सकी। 

टैग्स