ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

BIHAR NEWS : बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! घर में घुसकर युवक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

KHAGADIYA : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। राज्य के अंदर ऐसा महसूस हो रहा है कि अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रशासन का खौफ खत्म सा हो गया है। अब अपराधी खुलेआम अपने मंसूबों को

BIHAR NEWS : बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! घर में घुसकर युवक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KHAGADIYA : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। राज्य के अंदर ऐसा महसूस हो रहा है कि अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रशासन का खौफ खत्म सा हो गया है। अब अपराधी खुलेआम अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक की हत्या कर दी है।


मिली जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना इलाके के सठमा गांव में बेखौफ अपराधियों ने आज अहले सुबह गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की सूचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि ,मृतक अपने घर के पास बैठा हुआ था तभी अपराधी वहां आए और लगातार गोलियां बरसाने लगे जिससे युवक को संभलने का मौका नहीं मिला। उसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। 


इधर, घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में मृतक की पहचान ब्रजेश यादव के  रूप में हुई है। घटना को लेकर चर्चा यह है कि पुरानी दुश्मनी में इस घटना  को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।