ब्रेकिंग
विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षणचलती बस में लगी भीषण आग, 35 यात्री बाल-बाल बचे; देखते ही देखते धू-धू कर जल गई पूरी बसविदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षणचलती बस में लगी भीषण आग, 35 यात्री बाल-बाल बचे; देखते ही देखते धू-धू कर जल गई पूरी बस

खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, लूटकांड के 3 आरोपियों को भी दबोचा

खगड़िया पुलिस ने महेशखूंट में मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया और पसराहा में लूटकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से अर्धनिर्मित हथियार और लूट का मोबाइल बरामद।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA:खगड़िया से बड़ी खबर आ रही है, पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर अवैध रूप से चल रहे मिनीगन फैक्ट्री और लूटकांड क उद्भेदन किया है। इस दौरान पुलिस ने लूटकांड में जहां 3 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं मिनीगन फैक्ट्री के उद्भेदन मामले में मौके से अर्धनिर्मित हथियार का बॉडी और उपकरण बरामद किया है।


खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गोगरी SDPO साक्षी कुमारी की अगुवाई में सबसे पहले महेशखूंट थाना इलाके के सिरुजवा दियारा में छापेमारी की गयी। इस दौरान अवैध रूप से संचालित मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। इस दौरान 2 अर्धनिर्मित देसी कट्टा का बॉडी, 3 अर्धनिर्मित बैरल और हथियार बनाने के उपकरण जब्त किया है। 


वही दूसरी कार्रवाई पसराहा थाना इलाके में की गई। जहां से पुलिस ने लूटकांड के 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से लूटी हुई मोबाइल सेट को जब्त किया गया। एसपी ने बताया कि लूटकांड का आरोपी गुंजेश कुमार और मनोज कुमार पर लूट के कई मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि पिछले साल 26 अक्टूबर को हथियार के बल पर विजय कुमार गुप्ता से 11 हजार कैश और एक मोबाइल की लूट हुई थी। इसी मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।