ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

Bihar News: खगड़िया में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग से लाखों का नुकसान

Bihar News: खगड़िया जिले के बलुआही इलाके में स्थित एक फर्नीचर शोरूम में गुरुवार रात लगी आग से हडकंप मच गया |

खगड़िया, फर्नीचर शोरूम, भीषण आग, शॉर्ट सर्किट, लाखों का नुकसान, दमकल की गाड़ी, बिहार आग हादसा, रात में आग, नगर थाना, स्मार्ट वुड पैलेस, आगजनी, फर्नीचर जलकर राख, Khagaria, furniture showroom fire, mass
खगड़िया में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

 Bihar News: खगड़िया जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआही इलाके में गुरुवार की देर रात एक बड़े हादसे ने सबको चौंका दिया। यहां स्थित "स्मार्ट वुड पैलेस" नामक फर्नीचर शोरूम में अचानक भीषण आग    लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम का ग्राउंड फ्लोर और सेकंड फ्लोर पूरी तरह इसकी चपेट में आ गया।


शोरूम में रखे लाखों रुपये के फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गए। आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। देर रात तक फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश करती रही।


स्थानीय लोगों के अनुसार, इस आगजनी में लगभग 40 से 50 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। रणवीर कुमार, स्थानीय निवासी ने कहा, कि आग अचानक लगी और बहुत तेजी से फैल गई, हम लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, वरना नुकसान और बड़ा हो सकता था।फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है और स्थिति की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में अफरातफरी का माहौल था लेकिन अब मामला शांत है |