ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

खगड़िया : चिराग ने बड़ी मां राजकुमारी देवी से लिया आशिर्वाद, मां रिना पासवान भी पहुंची पैतृक गांव

KHAGARIA : लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार को अपने पैतृक गांव खगड़िया के शहरबन्नी गांव पहुंचे, जहां उ

खगड़िया : चिराग ने बड़ी मां राजकुमारी देवी से लिया आशिर्वाद, मां रिना पासवान भी पहुंची पैतृक गांव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA : लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार को अपने पैतृक गांव खगड़िया के शहरबन्नी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी से मुलाकात की। लंबे समय बाद इस पारिवारिक मिलन के दृश्य ने लोगों को आनंदित कर दिया।


यह पहला मौका था जब चिराग अपनी दोनों मां के साथ दिखे। चिराग ने बड़ी मां राजकुमारी देवी के पैर छूकर आशिर्वाद लिया जिसके बाद मां ने उन्हें गले से लगा लिया। गुरुवार को चिराग पासवान खगड़िया में अपनी फूआ के घर पहुंचे थे।


चौथम प्रखंड के खरैता गांव पहुंचे चिराग का उनकी बुआ दुलारी देवी ने आरती उतारा और तिलक लगाया था। इस दौरान चिराग की मां रीना पासवान भी साथ थीं। परिवार को एकजुट करने निकले चिराग के इस कदम की तारीफ हर जगह हो रही है। वहीं चिराग के चचेरे भाई प्रिंस राज भी परिवार से मुलाकात कर रहे हैं।


पिछले दिनों समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज भी अचानक अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। प्रिंस राज ने अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी से मुलाकात की थी और उनका आशीर्वाद लिया था।

टैग्स