ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

शादी समारोह में बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल

KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आई है। यहां शादी समारोह में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल हो गए हैं। इस घ

शादी समारोह में बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आई है। यहां शादी समारोह में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद शादी समारोह में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। फ़िलहाल, पहली सुचना के मुताबिक इस घटना में लगभग एक दर्जन के आसपास लोगों के घायल होने की खबर है। 


मिली जानकारी के मुताबिक प्राणपुर थानक्षेत्र के बभनी गांव में एक शादी समारोह में काफी लोग इकट्ठा हुए थे। तभी घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद इस शादी समारोह में आए एक परिवार की महिला, पुरुष और बच्चे सहित एक दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें आनन -फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लाया गया है। 


वहीं, इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में भी दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल यह सुचना हासिल नहीं हुई है कि यह गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह क्या रही है। इस घटना की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। इस साथ ही यह जानकारी भी ली जा रही है कि इस घटना में कितना नुकसान हुआ है। इसके साथ ही परिवार के बाकी लोगों की हालत क्या है ?