ब्रेकिंग
HAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्ट

सरकारी स्कूल के शिक्षक की शर्मनाक करतूत: छात्राओं के साथ छेड़खानी का आरोप, ग्रामीणों ने स्कूल में घुसकर पीटा

Bihar School News: कटिहार के एक सरकारी स्कूल में सहायक शिक्षक पर छात्राओं से कथित छेड़छाड़ और आपत्तिजनक विषय पढ़ाने का आरोप लगा। ग्रामीणों ने शिक्षक की पिटाई कर पुलिस के हवाले किया, जबकि शिक्षक ने आरोपों को निराधार बताया।

Bihar News
शिक्षक की शर्मनाक करतूत
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar School News: बिहार के कटिहार से एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। आजमनगर थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दक्षिण टोला में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया, जब विद्यालय के एक सहायक शिक्षक पर छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ करने तथा आपत्तिजनक विषय पढ़ाने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर पहुंच गए। 



आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षक की पिटाई कर दी और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित शिक्षक नाबालिग छात्राओं के साथ कथित रूप से अनुचित व्यवहार कर रहे थे तथा उन्हें अश्लील एवं आपत्तिजनक विषय पढ़ा रहे थे। जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में विद्यालय पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।



वहीं, आरोपित शिक्षक शकीलुर रहमान ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह विज्ञान विषय के शिक्षक हैं और कक्षा में विज्ञान पाठ्यक्रम के अंतर्गत किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन, प्राकृतिक विकास तथा मासिक धर्म जैसे अध्याय सभी छात्र-छात्राओं को सामूहिक रूप से पढ़ा रहे थे। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने बिना पूरी बात जाने उनके साथ मारपीट की।



सूचना मिलते ही आजमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने ले गई। मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अल्ताफ अहमद खान ने बताया कि पूरे प्रकरण की विभागीय जांच कराई जाएगी। जांच में यदि शिक्षक दोषी पाए जाते हैं तो नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी वही



थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मामला सरकारी शिक्षक से जुड़ा है, इसलिए प्रारंभिक जांच के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है, जिसकी प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को भी भेजी गई है। जांच प्रतिवेदन और विभाग से आवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

कटिहार से सोनू कुमार चौधरी की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता