ब्रेकिंग
रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति

बिहार में गुरु-शिष्या का रिश्ता शर्मसार: सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छात्र के साथ की गंदी हरकत, ग्रामीणों ने जमकर पीटा

Bihar News: कटिहार के सरकारी स्कूल में एक शिक्षक ने स्कूली छात्रा के साथ अश्लील हरकत की घटना को अंजाम दिया. इसकी भनक लगते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपी शिक्षक की पीटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के कटिहार से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। कोढ़ा प्रखंड के मधुरा पंचायत स्थित उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने का घृणित मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक शिक्षक ने छात्रा के साथ ऐसी 'गंदी हरकत' की, जिसके बाद ग्रामीणों का खून खौल उठा।


जानकारी के अनुसार, विद्यालय के शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार राम अपनी मर्यादा भूलकर एक छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। जैसे ही इस बात की भनक स्थानीय ग्रामीणों को लगी, उनका सब्र का बांध टूट गया। फिर क्या था? आक्रोशित भीड़ ने स्कूल परिसर को ही 'अदालत' बना दिया और आरोपी शिक्षक की जमकर 'खातिरदारी' कर दी।


गुस्साए ग्रामीणों ने शिक्षक को बेरहमी से पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। मौके की नजाकत को देखते हुए कोलाशी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों के चंगुल से शिक्षक को छुड़ाकर मामले को शांत कराया।


पिटाई के कारण गंभीर रूप से घायल शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार राम को तत्काल कोढ़ा PHC में भर्ती कराया गया है, जहाँ फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और स्कूल में तनाव का माहौल बना हुआ है।


इस शर्मनाक करतूत पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि हमें ग्रामीणों के माध्यम से इस घटना की मौखिक सूचना मिली है। हालांकि अभी आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन मामला बेहद गंभीर है। अगर शिक्षक पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं, तो उन पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा के मंदिर में ऐसी गंदगी बर्दाश्त नहीं होगी।

रिपोर्ट- सोनू कुमार, कटिहार

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता