ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

Katihar News: सड़क पर फूटा बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा, नाराज लोगों ने SH को किया जाम; CO को हटाने की मांग

KATIHAR: कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर, मुकुरिया पंचायतों के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों को आजमनगर अंचल की तरफ से वंचित कर दिया गया है। जिसके विरोध में वंचित ग्रामीणो

Katihar News: सड़क पर फूटा बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा, नाराज लोगों ने SH को किया जाम; CO को हटाने की मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर, मुकुरिया पंचायतों के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों को आजमनगर अंचल की तरफ से वंचित कर दिया गया है। जिसके विरोध में वंचित ग्रामीणों ने सालमारी-बारसोई स्टेट हाईवे 98 पर शिवरामपुर चौक के पास टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया और आजमनगर सीओ को तुरंत हटाने की मांग जिला प्रशासन से की है। 


गुस्साए ग्रामीणों ने आजमनगर सीओ और मुकुरिया-गोरखपुर पंचायत के राजस्व कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए और कर्मचारियों को अविलंब हटाने की मांग डीएम से कर रहे हैं। गुरुवार के दिन लगभग 11:00 बजे तक सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने सालमारी-बारसोई स्टेट हाईवे 98 पर शिवरामपुर के समीप टायर जलाकर रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।


विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने आजमनगर सीओ रिजवान आलम पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने राजस्व कर्मचारी से कथित तौर पर आधा अधूरा रिपोर्ट तैयार कर बाढ़ पीड़ितों की सूची जिला पदाधिकारी को भेज दिया। जिसके चलते बाढ़ पीड़ित जीआर राशि से लाभान्वित नहीं हो पाए। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में सीओ के प्रति गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता