ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

कटिहार में करंट लगने से 2 की मौत, बहू और पोती को बचाने गये ससुर और किराएदार की गई जान

KATIHAR: कटिहार में दो लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना बैगना सत्संग मंदिर के पास की है। जहां मकान मालिक 77 वर्षीय उमाशंकर चौधरी और किराएदार 22 वर्षीय न

कटिहार में करंट लगने से 2 की मौत, बहू और पोती को बचाने गये ससुर और किराएदार की गई जान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार में दो लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना बैगना सत्संग मंदिर के पास की है। जहां मकान मालिक 77 वर्षीय उमाशंकर चौधरी और  किराएदार 22 वर्षीय नीरज विश्वास की मौत हो गयी। नीरज कदवा थाना क्षेत्र के रौनिया मलिकपुर का रहने वाला था। वह उमाशंकर के घर पर किरायेदार के रूप में रहकर कंप्टिशन की तैयारी किया करता था। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बारिश होने से पहले उमाशंकर चौधरी की बहू हिना उर्फ प्रिया देवी आंगन से कपड़े उठाने गयी थी। लोहे के तार पर कपड़े को सुखने के लिए दिया गया था। बिजली का तार टूटकर लोहे के तार के संपर्क में आ गया था। जिसके कारण जिस पर कपड़ा रखा गया था उसमें करंट दौड़ रही थी। जैसे ही हिना ने कपड़े को उठाया उसे करंट का झटका लगा वह चिल्लाने लगी।


 मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर उनकी बेटी डोली वहां पहुंची तो उसे भी करंट लग गया। बहू और पोती को बचाने के लिए उमाशंकर चौधरी दौड़े। उन्हें भी करंट का झटका लगा और वो मुर्छित होकर वही गिर गये। मकान मालिक की आवाज सुनकर किरायेदार नीरज भी उन्हें बचाने के दौड़ा तभी उसे भी करंट लग गया। इस दौरान उमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि किरायेदार नीरज को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


वही मृतक की बहू हिना और डोली को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं। इस घटना के मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं। पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 


टैग्स