ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

कटिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। कोढ़ा थाना क्षेत्र क

कटिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। कोढ़ा थाना क्षेत्र के दिघरी इलाका स्थित एनएच - 81 पर यह हादसा हुआ।


मिली जानकारी के अनुसार ऑटो और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 8 लोगों की जान चली गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोढ़ा थाना पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है। ऐसी सूचना आ रही है कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। 


हालांकि कि इस बात की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। एसडीपीओ समेत तमाम पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे हुए हैं। हादसे के कारण गेड़ाबाड़ी मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। पुलिस यातायात को बहाल करने में जुटी है। 


ताजा जानकारी के अनुसार सभी मृतक खेरिया गांव के रहने वाले थे। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। कटिहार स्टेशन से कहीं जाने के लिए निकले थे तभी सभी हादसे के शिकार हो गये।

कटिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

कटिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

टैग्स