ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar News: रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, इलाके में रातभर मची रही अफरा-तफरी

Bihar News: बिहार के कटिहार स्टेशन के पास देर रात आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची रही. दमकल की तीन गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Bihar News
आग लगने से अफरा-तफरी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: कटिहार रेलवे स्टेशन बिल्डिंग के समीप मेसेर्स बेलेसिंग के नाम से कॉस्मेटिक्स की थोक विक्रेता के गोदाम में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने रात के दो बजे के करीब कॉस्मेटिक्स दुकान में आग लगने की खबर मिली। स्थानीय लोगों द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग विकराल रूप धारण कर चुका था।


घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल की दो बड़ी और एक छोटी गाड़ियों के साथ आग बुझाने पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका हालांकि तबतक दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। 


स्थानीय युवाओं ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग विकराल होने के कारण काबू नहीं पाया जा सका। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग के कर्मियों नें आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। इस आग की वजह से करीब 20 लाख का नुकसान का लगाया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता