ब्रेकिंग
पटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

BIHAR NEWS : करंट का कहर, 28 मवेशियों की दर्दनाक मौत, एनएच-31 जाम

BIHAR NEWS : कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर में निकल कर सामने आ रहा है। जहां नहर किनारे मवेशी चर रहे थे कि अचानक हाईवोल्टेज तार टूटकर जमीन पर गिर पड़ा।

BIHAR NEWS : करंट का कहर, 28 मवेशियों की दर्दनाक मौत, एनएच-31 जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के कटिहार से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर में निकल कर सामने आ रहा है। जहां नहर किनारे मवेशी चर रहे थे कि अचानक हाईवोल्टेज तार टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। चंद मिनटों में करेंट पूरे इलाके में फैल गया और 28 मवेशी मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत के आगोश में समा गए।


जानकारी के अनुसार, कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव में हर तरफ़ चीख-पुकार और मातम का माहौल है। किसान अपने मरे हुए मवेशियों को पकड़कर बिलख रहे हैं। ग्रामीणों का साफ आरोप है कि यह हादसा बिजली विभाग की घोर लापरवाही का नतीजा है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद तार की मरम्मत नहीं की गई और अब इसकी कीमत बेगुनाह मवेशियों की जान से चुकानी पड़ी है।


घटना के बाद ग़ुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए और एनएच-31 को जाम कर दिया। सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा होकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी करने लगी। प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी कि मरे हुए मवेशियों के मालिकों को तुरंत मुआवज़ा दिया जाए और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो।


इधर, सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुँचा और गुस्साए लोगों को शांत कराने की कोशिश की। प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच होगी और पीड़ित किसानों को हरसंभव मदद दी जाएगी।