ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

कोरोना का असर, कटिहार में असदुद्दीन ओवैसी की रैली रद्द, प्रशासन ने नहीं दी सभा की मंजूरी

KATIHAR : कोरोना से निपटने की कोशिशों में लगी राज्य सरकार ने AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की सभा पर रोक लगा दिया है. बिहार के कटिहार में आज ओवैसी की सभी होने वाली थी, लेकिन

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

KATIHAR : कोरोना से निपटने की कोशिशों में लगी राज्य सरकार ने AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की सभा पर रोक लगा दिया है. बिहार के कटिहार में आज ओवैसी की सभी होने वाली थी, लेकिन प्रशासन ने इसकी मंजूरी नहीं दी.


कटिहार के बारसोई में होने वाली थी सभा
पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक असदुद्दीन ओवैसी की सभी कटिहार के बारसोई में पीडब्लूडी मैदान में होने वाली थी. ओवैसी की इस रैली को जन चेतना रैली का नाम दिया गया था. लेकिन कल ही बिहार सरकार ने सूबे में सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक का एलान किया है. लिहाजा आज कटिहार जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की मंजूरी नहीं थी. ओवैसी की पार्टी AIMIM ने ट्वीट कर जन चेतना रैली के स्थगित होने की जानकारी दी है. AIMIM ने कहा है कि कोरोना वायरस का खतरा टलने के बाद रैली की नयी तारीख का एलान किया जायेगा.

कोरोना का असर, कटिहार में असदुद्दीन ओवैसी की रैली रद्द, प्रशासन ने नहीं दी सभा की मंजूरी


बिहार में थम गयी सियासी गतिविधियां
कोरोना वायरस के खतरे के कारण बिहार में सियासी गतिविधियां थम गयी हैं. राज्य सरकार ने कल ही सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक का आदेश जारी किया है. इसके बाद राजगीर में आज से होने वाले आरजेडी के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को रद्द कर दिया गया. तेजस्वी यादव की बेरोजगारी यात्रा को भी फिलहाल स्थगित रखा गया है.



वहीं बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट यात्रा पर निकले LJP के चिराग पासवान ने भी अपनी यात्रा को स्थगित कर दिया है. बिहार की सभी सियासी पार्टियों ने 31 मार्च तक अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित करने का फैसला लिया है. बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. लिहाजा हर पार्टी ने अपनी गतिविधि तेज कर दी थी. कोरोना ने उस पर ब्रेक लगा दिया है.


टैग्स